मृतका की नहीं हो सकी हैं शिनाख्त
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती रात एक महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। मगर मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये हैं। पुलिस प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या मान कर चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सराय रेलवे ट्रेक पर एक महिला का शव पडे होने की सूचना ज्वालापुर पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसकी शिनाख्त के प्रयास कियेे गये। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर शव की पहचान के प्रयास तेज कर दिये है। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 42 वर्ष हैं और ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना हैं कि मृतका की पहचान के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी कि महिला ने आत्महत्या की हैं या फिर चपेट में आने से मौत हुई है।
