भाजपा नेत्री सहित चार पर किट्टी प्रकरण में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक बार फिर बोतल से किट्टी प्रकरण का जिन्न बाहर आ गया है। एक पीडिता ने कोर्ट के माध्यम से भाजपा नेत्री सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी करने तथा गाली गलौच करते हुए मारपीट का मामला नगर कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला श्रीमती शालिनी अरोड़ा पत्नी पंकज अरोड़ा निवासी धीरवाली ज्वालापुर की तहरीर के आधार पर शिवांगी त्रिपाठी पत्नी विष्णु त्रिपाठी निवासी शंकर आश्रम उसके पति विष्णु त्रिपाठी, सुरेश अरोडा और रिषभ अरोड़ा के खिलाफ किट्टी पार्टी के नाम पर उससे तीन लाख चार हजार रूपये ठग लेने तथा पैसे वापस मांगने पर उसके साथ 10 मई 2018 को गाली गलौच करते हुए मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।
