शव को पूरी तरह मछलियों ने खाया
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्रान्तर्गत ठोकर नम्बर 10 के पास गंगा में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा हैं कि शव को पूरी तरह मछलियों ने खा रखा था। जिसकारण शव की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज कर उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल पुलिस को आज सूचना मिली कि ठोकर नम्बर 10 के पास गंगा में एक शव तैर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया, शव को मछलियों ने खा रखा था। जिसकारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर शव के पहचान के प्रयास तेज कर दिये है।
