एक साल से कर रहा था युवती का शरीरिक शोषण
मुनि की रेती थाने से मुकदमा ज्वालापुर स्थान्तरण हुआ
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक युवती ने बिजनौर के युवक पर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पीडिता ने ऋषिकेश मुनि की रेती में मुकदमा दर्ज कराया है। जहां से मुकदमा ज्वालापुर थाने स्थान्तरण कर दिया है। कियू कि घटना ज्वालापुर थाना क्षेत्र की है और पीडिता टिहरी गढवाल की रहने वाली है। ज्वालापुर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी की एक युवती ने मुनि की रेती थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि उसकी चार सालों से चांदपुर बिजनौर यूपी निवासी तपन गहलोत पुत्र अजन गहलोत जोकि प्रेमनगर अश्राम के समीप गली नम्बर 10 बीएसएनएल कार्यालय के पास ज्वालापुर हरिद्वार में किराये के मकान में रहता है, के साथ दोस्ती थी। जिसने उसको शादी का झांसा देकर एक साल से उसको कमरे में बुलाकर उसके साथ शरीरिक सम्बंध् बनाये। लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को ज्वालापुर थाने स्थान्तरित कर दिया है। कियू कि मामला हरिद्वार ज्वालापुर थाना क्षेत्र का है। ज्वालापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल के अनुसार मुनि की रेती थाने से एक रेप का मामला स्थान्तरित होकर आया है। जिसमें टिहरी गढवाल की एक युवती ने बिजनौर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी प्रेम नगर आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार के समीप किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
