मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने आज 5 उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं जिनमें महिला सब इंस्पेक्टर अंशु चौधरी को कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली गंगनहर, म0उ0नि0 ज्योति नेगी को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर, म0उ0नि0 प्रीति गवाड़ी को पुलिस लाइन से ज्वालापुर, उप निरीक्षक विकास भारद्वाज को पुलिस लाइन से एसएसआई कोतवाली ज्वालापुर, उप निरीक्षक शूर सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर स्थानांतरित किया गया है।
