बस अड्डे से मिला अज्ञात वृद्ध का शव
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बीती देर रात एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। जिसकी सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात रेलवे कर्मी ट्रेक पर चैंकिग अभियान पर थे कि उनको सेक्टर-2 के सामने रेलवे ट्रेक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना रेल कर्मियों ने जीआरपी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन मृतक के पास ऐसा कोई सबूत नहीं मिल सका। जिससे उसकी पहचान हो सकें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिये है। जीआरपी पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है। जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। वहीं दूसरी ओर बस अड्डे पर एक अज्ञात वृद्ध का शव नगर कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष हैं और नेपाली मूल का निवासी प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर उसकी पहचान की प्रयास शुरू कर दिये है।
