निर्देलीय पार्षदों ने भी कराया अपनी ताकत का अहसास
चार निर्देलीय पार्षदों को भी मिला समितियों में स्थान
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर निगम में निर्देली पार्षदों ने भी अपनी ताकत का अहसास कांग्रेस व भाजपा को करा दिया है। निगम चुनाव में बड़ी पार्टियों कांग्रेस व भाजपा को करारी शिकास्त देकर अपनी ताकत की बदोलत जीत हासिल कर निगम में पहुंचे है। यहां भी दोनों दलों को अपनी मुठ्ठी भर संख्या के बल पर उनको अपनी एकता का अहसास कराते हुए तीसरे मोर्चे का गठन कर दिया। जिसका नेता अनिल वशिष्ठ को चुना गया है। तीसरे मोर्च के चार पाषदों को भी समितियों में स्थान मिला है। जिनमें दो पार्षदों वार्ड नम्बर 34 ज्वालापुर से नेपाल सिंह और वार्ड नम्बर 60 हरिलोक काॅलोनी से अर्जुन सिंह को कार्यकारिणी और दो पार्षदों वार्ड नम्बर 16 शिवलोक काॅलोनी से निशा नौडियाल और वार्ड 44 पांवधोई ज्वालापुर से रियाज खान को विकास समिति में स्थान दिया गया है। तीसरे मोर्चे के नेता अनिल वशिष्ठ का कहना हैं कि हमारा मकसद केवल अपना वार्ड ही नहीं बल्कि शहर व सभी वार्डो की समस्याओं का निदान कराते हुए साफ सुधरा रखना है। जिसके लिए हम सभी पार्षद मिल जुलकर काम करेगें।
