छात्रा के परिजनों ने की जमकर की पीटाई, पुलिस को सौपा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चैकीदार के बेटे को एक छात्रा को अश्लील पत्र लिखना मंहगा पड़ गया। परिजनों ने युवक की जमकर पीटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा हैं कि आरोपी काफी दिनों से किशोरी को परेशान कर रहा था। जिसको वह गांव का लड़का समझ कर माफ कर रही थी। लेकिन हद तो उस वक्त हो गयी, जब किशोरी को युवक ने अश्लील पत्र थमा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्यामपुर निवासी नसीम पुत्र शमीम अहमद को ग्रामीण पीटते हुए थाने लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी गांव की ही कक्षा 11 की एक छात्रा को अक्सर छेडछाड करता था। लेकिन किशोरी ने घर पर कुछ नहीं बताया और गांव का लड़का समझ कर नजर अदांज करती रही। लेकिन बीती शाम नसीम ने उस वक्त हद कर दी। जब किशोरी को अश्लील पत्र लिख कर उसके हाथ में थमा दिया। जिसको पढ कर उसके होश उड़ गये और उसने पत्र अपने परिजनों को दे दिया, फिर क्या था परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई करते हुए ग्रामीणों के साथ थाने लेकर पहुंचे। जहां उसके खिलाफ तहरीर देते हुए शिकायत दर्ज करा दी गयी। बताया जा रहा हैं कि आरोपी युवक सैलून का काम करता है और उसके पिता गांव के ही चौकीदार है। श्यामपुर थाना एसओ राजीव उनियाल के अनुसार नसीम गांव की कक्षा 11 की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता था और उसको अश्लील पत्र भी लिख डाला। जिसपर किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्रतार कर लिया है।
