छात्रा पर जबरन शादी करने का डाल रहा था दबाव
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एक तरफा प्रेम में पागल प्रेमी को पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर गिरफ्रतार किया है। पागल प्रेमी पिछले कई दिनों से छात्रा का पीछा कर उसको परेशान कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने ज्वालापुर थाने में तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि एक युवक लव कुमार पुत्र अरिभरन निवासी गुघाल रोड़ भैरव मन्दिर के समीप ज्वालापुर उसकी बेटी जोकि एमकाॅम की छात्रा हैं का पीछे पडा हैं और उसका पीछा करते हुए जबरन शादी करने का दबाव डाल रहा है। छात्रा के परिजनों ने पागल प्रेमी को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर उसके परिजनों को भी सूचना देते हुए उसको समझाने को कहा गया था। कहा जा रहा हैं कि युवक उसके बाद भी नहीं माना और छात्रा का पीछा जारी रखा। पुलिस ने पीडित पिता की तहरीर पर पागल प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्रतार कर लिया।
