


समाजिक हितो को समर्पित संस्था शिव शक्ति सेवा समिति ने चलाया अभियान
अनूप कुमार/ अजय वर्मा
हरिद्वार। समाजिक हितो को समर्पित संस्था शिव शक्ति सेवा समिति ने पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी सड़क किनारे रात्रि में सो रहे गरीब लोगों को चुपचाप कम्बल उड़ाकर गरीब निर्धन लोगो को ठण्ड से बचाने का कार्य समाजहित में किया। पिछले दो तीन वर्षों से शिव शक्ति सेवा समिति बिना किसी सरकारी सहायता व प्रचार प्रसार के समाज के निर्धन व निर्बल वर्ग के लोगो को शिक्षा ,चिकित्सा व सर्दियों में गरीब लोगों को कम्बल वितरण के साथ साथ प्रत्येक माह मनसा देवी मार्ग पर चने हलवे का मोबाईल भंडारा के साथ साथ प्रतेयक माह सरकारी अस्पताल में खाद्य सामग्री का वितरण करके समाज के आसक्त लोगो की सहायता करने का काम कर रही है। शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा व महामंत्री सरदार परमजीत सिंह ने बताया कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है समाज के आसक्त लोगो की सेवा करने से लगता है कि हम सीधे नारायण सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम जो कार्य कर रहे हैं उसका सीधा सीधा अर्थ ये है कि हमने किसी एक परिवार के बच्चे को शिक्षा दिलाकर उसको कामयाब कर दिया तो सच्ची देश सेवा कर ली है। हमारी संस्था पिछले चार वर्षों से बैरागी कैम्प, चण्डीघाट झुग्गी झोपड़ी में टिन शेड डलवाकर बच्चों को शिक्षित करने के लिए अध्यापक लगाकर बच्चो को शिक्षित करने का काम कर रही है व साथ ही साथ महिलाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सिलाई केन्द्र खोलकर महिलाओं को निशुल्क सिलाई सीखने का काम किया है। उन्होंने बताया कि गरीब निर्धन लोगों की सेवा करने से जो आत्म सन्तुष्टि मिलती है उससे हमारा व हमारे साथियों का आत्मबल बढ़ता है। संस्था के बहुत सदस्य सड़क किनारे सो रहे लोगो को चुपचाप कम्बल उड़ाकर आत्म संतुष्टि प्राप्त करते हैं। शिव शक्ति सेवा समिति के सदस्यों ने रात्रि को रानीपुर मोड़, ज्वालापुर क्षेत्र में कम्बल वितरण व सरकारी अस्पताल में खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर ममता सेंगर, श्यामकुमार, पवन अग्रवाल, परमजीत सिंह, राजेश राय ,विकास बहल, मुकेश शर्मा, मोनू शर्मा, कुंदन, संतोष कुमार, सुनील चौधरी, संजीत टिबरिवाल, सिमर व देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
