पांच चिकित्सकों के तत्काल कार्यमुक्त आदेश
महानिदेशक स्वास्थ्य उत्तराखण्ड से नहीं मिले कोई तैनाती के आदेश
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिला अस्पताल में तैनात यूपी कैडर के चिकित्सकों पर महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड के आदेश के बाद चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। यूपी कैडर के पांच चिकित्सकों के जिला अस्पताल से तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश मिल जाने के बाद अस्पताल में चिकित्सकों की कमी फिर सुर्खियों में आ गयी है। कार्यमुक्त होने वाले चिकित्सक कभी भी यूपी ओर रूख कर सकते है। महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड के आदेश के बाद अभी तक कार्यमुक्त चिकित्सकों के स्थान पर किसी चिकित्सक की तैनात के आदेश नहीं दिये गये है। बताते चले कि लम्बे समय से जिला अस्पताल हरिद्वार में तैनात कुछ चिकित्सक यूपी कैडर के है। जोकि महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड के कार्यमुक्त आदेश की प्रतिक्षा कर रहे थे, बहुप्रतिक्षा के बाद यूपी कैडर के चिकित्सकों में खुशी की लहर है। लेकिन महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड कार्यालय से भले की यूपी कैडर के चिकित्सकों के सम्बंध् में तत्काल कार्यमुक्त के आदेश जारी कर दिये हैं, लेकिन इन चिकित्सकों के स्थान पर अभी तक किसी चिकित्सक की तैनाती के आदेश नहीं दिये है। जिसके बाद अब जिला अस्पताल में लोगों को चिकित्सकों की कमी का सामना करना पडेगा। जिन चिकित्सकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश जारी हुए है। उनमें जनरल फिजिशियन डाॅ. एके पालीवाल, फिजिशियन डाॅ. संदीप टंडन , सर्जन डाॅ. अरूण पाण्डेय , चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. एचके सिंह और मेला चिकित्सक में तैनात पैथोलोजिस्ट डाॅ. एसएन खान शामिल है। वहीं जिला अस्पताल सीएमएस डाॅ. आरती ढौडियाल को ढौडियाल को पदोन्नोति देते हुए उनको कुंमाउ निदेशक बनाया गया हैं और उनको नैनीताल में तैनाती दी गयी है।
