
हमलावरों ने लाठी-डण्डों व सरियों से हाथ पैर तोड़े
जिला अस्पताल चिकित्सक ने किया हाॅयर सेंटर रेफर
पूर्व में भी भू-माफिया दम्पति कर चुका हैं पत्नी को घायल
जगजीतपुर चौकी पुलिस की कार्यशैली सदेंह के घेरे में
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। मकान पर कब्जा करने को लेकर भू-माफिया व उसके आधा दर्जन से अधिक गुर्गो ने एक गरीब पर सरियों से हमला कर उसके हाथ पैर तोड़ डाले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल की हालत देखते हुए उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह प्रमिल पुत्र रामपाल निवासी शनिदेव चौक के समीप मातृ सदन रोड़ जगजीतपुर कनखल पर कुछ लोगों ने लाठी डण्डों व सरियों से लैस होकर अचानक उस वक्त हमला बोल दिया। जब वह सब्जी बेचने के लिए जाने की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा हैं कि घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। हमलावरों के खौफ के कारण कोई भी पीटते व्यक्ति को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इतना ही नहीं पति को बचाने पहुंची पत्नी को भी हमलावरों ने पीटा और प्रमिल को अधमरा कर धमकाते हुए मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही जगजीतपुर पुलिस चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल की हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको हाॅयर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार घायल के एक हाथ और पैर में फैक्चर हो गया है। घायल प्रमिल की पत्नी सुनीता का आरोप हैं कि उसके पति पर पडौसी गोपाला ने 8-10 गुर्गो को बुलाकर लाठी डण्डों व सरियों से हमला कर घायल किया है। पीडिता के अनुसार पांच साल पूर्व उन्होंने गोपाला से उक्त भूमि 6 लाख में खरीदी थी। जिसके पैसे उन्होंने किश्तों में पूरे कर दिये। लेकिन गोपाला ने जमीन की रजिस्ट्री ने की और जमीन के पूरे पैसे लेने के बाद भी वह गुण्डाई दिखाते हुए ओर पैसे की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं वह घर को खाली करने का दबाव भी डाल रहा है। जिसको विरोध् करने पर उनको गोपाला द्वारा धमकाया जा रहा है। सुनीता ने बताया कि वह घरों में चौका बर्तन करती हैं, 07 दिसम्बर को जब वह काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में रोक कर गोपाला व उसकी पत्नी ने उसको रोककर पैसों की डिमांड की। वरना मकान खाली करने की धमकी दी थी। जिसका विरोध् करने पर गोपाला ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया था। उसने जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए मेडिकल के साथ पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने गोपाला के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की और उसके बाद वह लागातार उनको धमकाने में लगा था, आज उसके पति पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं रहने वाले सुनील कुमार पुत्र रेहतु राम ने बताया कि गोपाला भू-माफिया है। जिसने दो दर्जन से अधिक लोगों को किश्तों पर जमीन बेची थी। जिसके पैसे उसने ले लिए, लेकिन किसी की भी रजिस्ट्री नहीं की है। उसके बाद वह लगातार लोगों से पैसों की ओर डिमांड करने या फिर मकान खाली करने के लिए धमका रहा है। जिन लोगों ने उससे जमीन खरीदी हैं उनको बाद में पता चला कि जिस भूमि को गोपाला ने बेची है। वह वास्तव में सरकारी जमीन हैं और उसने कब्जाई हुई थी। जगजीतपुर चौकी एसओ अनिल बिंजोला के अनुसार 07 दिसम्बर को महिला ने पडौसी द्वारा मारपीट की शिकायत की थी। जिसपर पुलिस ने दोनों पार्टियों के खिलाफ 107/116 की कार्यवाही कर दी गयी थी। आज की घटना के सम्बंध् में तहरीर आती हैं तो कार्यवाही की जाएगी। कनखल सीओ स्वपन किशोर के अनुसार उनको घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी कोई घटना हुई हैं तो इस सम्बंध् में जांच करायी जाएगी और जो भी कार्यवाही बनती है। उसको अमल में लाया जाएगा।
