मृतक भातीजे की पत्नी का कर रहा था शरीरिक व मानसिक शोषण
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दो दिन पूर्व हुई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। हत्यारा कोई ओर नही बल्कि मृतक का भातिजा ही निकला। हत्यारोपी के अनुसार उसका चाचा उसकी पत्नी को मानसिक व शरीरिक शोषण करता था। बताते चले कि खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बादशाहपुर में मंगलवार की देर रात बुुजुुर्ग खचेड़ू पुत्र सुचेत सिंह उम्र करीब 70 वर्स्ष की अज्ञात ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी दिन निकलने पर हुई, घटना की जानकारी पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि शक केे आधार पर मृतक के भतीजे अशोक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, जहां पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई तो पुलिस की सख्ती के आगे अशोक टूट गया और सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि उसने मृतक द्वारा पूर्व से ही अपनी पत्नी के साथ लगातार हो रहे दुर्व्यवहार और बदतमीजी से तंग आकर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुुुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया। खानपुर पुलिस ने बताया कि अशोक के अनुसार मृतक का आरोपी की पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध भी था, जिसके सम्बन्ध में उसे बार-बार समझाया भी गया था। लेकिन जब वह नही माना तो भतीजे अशोक ने ही खचेड़ू की हत्या कर दी। खानपुर थाना अध्यक्ष दिल मोहन सिंह बिष्ट के अनुसार उक्त हत्याकांड के आरोपी अशोक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
