- धंधेबाजों ने की पूरी तैयारी,मोबाइल से बुकिंग शुरु
- शॉटकट से करोड़पति बनने वालों को रिझाने की कोशिश


मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दीपावली पर्व आते ही जहां व्यापारी व उद्योगपति अपने कारोबार को उन्नति की ओर ले जाने के तमाम प्रयास में जुट जाते हैं, वही कुछ ऐसे लोग भी हैं। जोकि दीपावली पर अपनी किस्मत चमकाने के लिए जुए व सट्टे का सहारा लेकर एक ही झटके में धनपति बनने के सपने देखकर अपना सब कुछ गवाह बैठते है।

इसी शॉटकट के जरिए धनपति बनने के सपने सजोए लोगो के लिए कुछ जुए के अड्डे व सट्टे के करोबारियों ने अपनी फील्डिंग सजा ली हैं। और मोबाइल के जरिए शॉटकट धनपति बनने वाले लोगों को सुरक्षा का वादा देते हुए उन्हें अपने अड्डो पर बुकिंग करने में जुटे है।

जहाँ पर छोटी दीपावली से लाखों-करोड़ों का गैरकानूनी कारोबार शुरू हो जायेगा। जहां पर रातो-रात लाखों-करोड़ों का खेल चलेगा। बताया जा रहा हैं कि शहर के भीतर व बाहर कुछ धंधेबाजों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं।

जहां कुछ जीतेंगे तो वहीं कही अपना सब कुछ गवा देगे। इस काले धंधे को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना देखा जा रहा हैं।

लेकिन पुलिस प्रशासन इस धंधे पर लगाम लगाने में कितनी कामयाब होती हैं, ये तो आने वाले दो-तीन दिन में ही पता चल जायेगा।
