मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल और पुलिस ने सयुक्त रुप से कलियर स्थित गेस्ट हाऊस में छापा मारा। जिससे गेस्ट हाउस में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से दरगाह के कर्मी को महिला से साथ दबोचा हैं। टीम ने पकड़े गये कर्मचारी, महिला और मैनेजर सहित गेस्टहाउस मालिक के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम को मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि कलियर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। इसी सूचना पर मानव तस्कर विरोधी सेल की प्रभारी कमल मोहन भंडारी और कलियर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने सँयुक्त रुप से बम्बई वाले मदरसे के पीछे इंडियन आरामघर गेस्ट हाउस में छापा मारा। गेस्ट हाउस में एक महिला और एक युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, टीम ने गेस्ट हाउस के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया हैं। दबोचे गये युवक ने पूछताछ के दौरान अपने आपको दरग़ाह कर्मचारी बताया हैं। सेल प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दरगाह कर्मचारी गुलबहार निवासी कुतुबशेर सहारनपुर हाल निवासी कलियर सहित पकड़ी गई महिला और गेस्ट हाउस के मैनेजर तुफैल निवासी देवबंद हाल निवासी कलियर , गेस्ट हाऊस मालिक डब्बू निवासी कलियर के खिलाफ अनैतिक देहव्यापार का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया युवक दरगाह लंगर खाने में कर्मचारी है। थानां प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गेस्ट हाऊस का रजिस्टर कब्जे में लेकर गेस्ट हाउस को सीज करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही हैं। गेस्ट हाऊस मालिक डब्बू फरार है । गेस्ट हाउस मालिक डब्बू जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टीम में सेल प्रभारी कमल मोहन भंडारी , थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, एसआई दीपा मल्ल, एसआई तसलीम आरिफ , हेड कॉन्स्टेबल नन्द किशोर , सिपाही , विपेंद्र रावत, महिला सिपाही आराधना , मनीषा, सोफिया अंसारी, आदि शामिल रहे।
