मुकेश वर्मा
हरिद्वार। तृतीय अपर सिविल जज मीनाक्षी शर्मा ने प्रॉपर्टी डीलर सहित उसके साझेदार के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में वेद प्रकाश चौहान निवासी रेलवे रोड निरंजनी अखाड़ा ने बताया कि वह संपत्ति पर पिछले 85 वर्ष से बतौर किरायेदार रहते चले आ रहे हैं। आरोप है कि 27 जनवरी को विपक्षीगण किरायेदार सुभाष मेहता व सुरेन्द्र मोंगा निवासी होटल आरती ने उन्हें घर में घुसकर जाति सूचक शब्द कहते हुए गालियां दी। यही नहीं संपत्ति की छत पर निर्माण भी शुरू कर दिया। इस सम्बन्ध में जब सूचना पुलिस को दी गयी तब मौके पर पहुंचे उस समय मायापुर चौकी प्रभारी रहे रमेश सैनी ने उल्टा उन्हें ही डराया व धमकाया था और छत पर जाने के लिए रखी गयी सीढी भी चौकी ले गए थे। आरोप है कि उन्होंने हरिद्वार कोतवाली पुलिस को शिकायत की थी लेकिन उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके साझेदार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।
