
मुकेश वर्मा
हरिद्वार।वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं सप्त ऋषि मंडल की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना चतुर्वेदी ने हरिद्वार शहर से मेयर पद के लिए भाजपा कार्यालय में जाकर अपनी दावेदारी पेश की है। साफ स्वच्छ छवि, संघ की पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाली रंजना चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से धर्मनगरी की भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सक्रिय सदस्य है। और सामाजिक कार्यों में भी उन्होंने अपना योगदान दिया है वह स्वच्छ गंगा अविरल की संरक्षिका, सेवा भारती की नगर प्रमुख भी है। पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हरिद्वार शहर में बरसों से रह रही हैं और यहां की सभी समस्याओं को भली-भांति जानती है यदि पार्टी संगठन उन्हें सेवा का मौका देता है तो अपनी साफ और स्वच्छ छवि को वह जनता के सामने पेश करते हुए सेवा करें।
