अलग-अलग कमरों में मिले तीन जोड़े, जो दोस्त निकले
पुलिस लाॅज संचालक को चेतावनी देकर लौटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सैक्स रैकेट की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस ने ऋषिकुल तिराहे के समीप गली के एक लाॅज में छापामार कार्यवाही की गयी। लेकिन वहां पर अलग-अलग तीन कमरों में तीन जोड़े मिले। जिन्होंने अपने को दोस्त होने की बात कही। जिसपर पुलिस ने होटल के रजिस्ट्रर को खंगाला जिनकी एंट्री की गयी थी। पुलिस लाॅज संचालक को चेतावनी देते हुए वापस लौट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली पुलिस को सुबह सूचना मिली कि ऋषिकुल तिराहे के समीप गली स्थित एक लाॅज में सैक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। रैकेट में स्कूल की नाबालिक छात्राए भी शामिल है। सूचना पर मायापुर चौकी प्रभारी गिरीश चन्द्र के नेतृत्व में छापामार कार्यवाही की गयी। जहां पर पुलिस ने लाॅज का रजिस्ट्रर कब्जे में लेकर लाॅज की तलाशी ली गयी। जहां पर अलग-अलग कमरों में तीन जोड़े पुलिस को मिले। जिनसे पूछताछ करने पर तीनों जोड़े सिड़कुल स्थित फैक्ट्री के कर्मी पाये गये। जिन्होंने अपने को दोस्त बताया, जोकि व्यस्क मिले। जिनकी एंट्री लाॅज के रजिस्ट्रर में की गयी थी। पुलिस ने लाॅज संचालक सूचना की जानकारी दी तो उसने सूचना को गलत बताया। पुलिस ने लाॅज संचालक को चेतावनी देकर वापस लौट गये। आरोप हैं कि इस लाॅज में कुछ स्कूलों की नाबालिक छात्राओं को बहला फुसला कर लाया जाता है। जिनसे गलत काम कराया जाता है। पूर्व में भी इसी लाॅज में पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए कुछ नाबालिक छात्राओं को युवकों के साथ पकड़ा था। लेकिन पुलिस ने छात्राओं को उनके परिजनों को बुलाकर उनके सुपूर्द कर दिया था और लाॅज संचालक को कड़ी फटकार लगाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया था। बताया जा रहा हैं कि उस वक्त एक पत्रकार ने मामले को रफादफा करने का प्रयास किया था। मगर मामले की जानकारी आलाधिकारियों के संज्ञान में आ जाने पर पत्रकार को दबे पांव से वापस लौटना पड़ा था। आसपास के लोगों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि लाॅज संचालक सभी मर्यादा को ताक पर रखकर बहला फुसला कर नाबालिक छात्राओं को लाने वाले युवकों को एक घण्टे के लिए कमरा उपलब्ध् करा रहा है। जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। मायापुर चौकी प्रभारी गिरिश चंद के अनुसार सूचना पर ऋषिकुल तिराहे के समीप गली स्थित लाॅज में रैकेट संचालन की सूचना पर पुलिस ने आज छापा मारा गया था। लेकिन वहां पर अलग-अलग कमरों में तीन जोड़े मिले, जोकि सिड़कुल स्थित फैक्ट्री में कार्यरत थे। जिन्होंने अपने आपको दोस्त कहा और वह व्यस्क थे। जिनकी लाॅज के रजिस्ट्रर में एंट्री भी थी। इसलिए पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की, मगर लाॅज संचालक को शिकायत मिलने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गयी है।
