आरोपी के तीन साथी पूर्व में हो चुके हैं गिरफ्रतार
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने फरार चल रहे लूट के एक आरोपी को बागपत से गिरफ्रतार किया है। जबकि उसके तीन साथी पूर्व में चैंकिग के दौरान गिरफ्रतार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जून से फरार चल रहे लूट के आरोपी रविन्द्र पुत्र बलदेव निवासी बागपत यूपी को कनखल पुलिस ने बागपत बस अड्डे से गिरफ्रतार किया है। जबकि कार में सवार तीन साथियों नीरज निवासी मीरापुर मुजफ्रफरनगर, दीपक निवासी उपरोक्त और अवतार निवासी बागपत यूपी को 19 जून को हाईवे पर गुरूकुल विवि के पास चैकिग के दौरान गिरफ्रतार कर लिया था। लेकिन रविन्द्र फरार होने में कामयाब रहा था। पकड़े गये बदमाशों के पास से नगदी व चाकू बरामद हुआ था। जिन्होंने बहादराबाद इलाके में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद हरिद्वार में प्रवेश किया था। घटना की सूचना फ्रलैश होने पर चैंकिग के दौरान तीन दबोच लिये गये थे। कनखल एसओ ओमकांत भूषण के अनुसार 19 जून से फरार चल रहे लूट के एक आरोपी रविन्द्र को बागपत बस अड्डे से गिरफ्रतार कर लिया। जिसके खिलापफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि उसके तीन साथी पूर्व में गिरफ्रतार कर लिए गये थे।
