आरोपी अपहरण व हत्या के मामले में था वांछित
बिहार में नाम बदल कर रहा था मजदूरी
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। अपहरण व हत्या मामले में 15 वर्षो से फरार चल रहे ढाई हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने सुबह रेलवे स्टेशन हरिद्वार से गिरफ्रतार किया है। जिसने पुछताछ केे दौरान अपना जुर्म कबूल किया है। जोकि बिहार में नाम बदल कर रह रहा था और किसी काम के सिलसिले में हरिद्वार आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायालय उसको जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2003 से अपहरण व हत्या के मामले में फरार चल रहे ढाई हजार के ईनामी बदमाश गुड्डू उर्फ अशरफ अली पुत्र मेघराज उर्फ अनवर अली निवासी नई बस्ती रामगढ खड़खड़ी हरिद्वार हाल निवासी मछुवा टोली आलमगंज पटना बिहार को मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन से गिरफ्रतार किया है। पुलिस के अनुसार बदमाश पिछले 15 वर्षो से घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस को सूत्रों से जानकारी मिली कि बदमाश गुड्डू बिहार में नाम बदल कर रह रहा हैं। जिसको दबोचने के लिए खड़खड़ी चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत एक कास्टेबल हीरा सिंह के साथ बिहार पहुंचे। लेकिन पुलिस को आरोपी नहीं मिला और पुलिस बैरग हरिद्वार लौट आयी। पुलिस को रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी गुड्डू को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए जानकारी दी कि वह घटना के बाद बिहार में नाम बदल कर रहा था। और वहां पर मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलापफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से बदमाश को कोर्ट ने जेल भेज दिया। एसएसआई जगमोहन रमोला के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी गुड्डू को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर देखा गया है। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। जिसके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।
