मुकेश वर्मा
हरिद्वार। थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड मे आज प्रतिनिधि निर्वाचन के लिए 125 नामांकन हुए।नामांकन के दौरान भाजपा और कांग्रेसी नेताओं में जमकर तीखी नोकझोंक भी हुई। केंद्रीय भंडार हरिद्वार के 8 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 100 प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 125 लोगों ने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी आनंद कुमार शर्मा को सौंपे। कल नामांकन पत्रों की जांच तथा आपत्ती दर्ज की जाएगी, 12 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। सुबह से ही केंद्रीय भंडार के कार्यालय पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। इसी बीच रुड़की के सुरेंद्र पनियाला पनियाला चुनाव अधिकारी को कुछ कह रहे थे, इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों में जमकर तीखी नोकझोंक हुई। जिसको वहां पर जमकर हंगामा हुआ। मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर अलग कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और चेयरमैन पद के उम्मीदवार विकास तिवारी ने बताया कि सुरेंद्र पनियाला व उनके साथी चुनाव अधिकारी के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया।
