मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नगर मजिस्ट्रेट ने गोल्डन बाबा पर स्टांप चोरी का मामला तय करते हुए जिला अधिकारी व आयकर विभाग को मामले की जानकारी भेजी हैं। जानकारी देते हुए सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह ने बताया कि गोल्डन बाबा की एक जांच लंबित थी। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने मुझे इस मामले की जाँच के आदेश दिये थे, जिसमे दिल्ली निवासी अमरजीत सिंह ने गोल्डन बाबा पर आरोप लगाये थे कि मकान बेचने के बाद भी गोल्डन बाबा ने अपने आदमियो के साथ मकान पर कब्जा कर लिया था। जांच के दौरान पाया गया था कि गोल्डन बाबा ने बड़े पैमाने पर स्टांप चोरी की है, जिसका उन्होंने लिखित में प्रमाण भी दिया। उन्होंने बताया कि गोल्डन बाबा ने लिखित मे दिया है कि उन्होने 2 करोड में अपना मकान बेचा है , जबकि रजिस्ट्री मे उन्होने 70 लाख रूपये मे मकान बेचा है। अब आगे की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट दी गई है साथ ही आयकर विभाग को भी कार्रवाई के लिए लिखा गया हैं।
