सातवीं उत्तराखंड राज्य वुशू प्रतियोगिता 2018 का धूमधाम से हुआ समापन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सातवीं उत्तराखंड राज्य वुशू प्रतियोगिता 2018 का समापन 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार के परिसर में बडी धूमधम के साथ हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड पुलिस के अपर महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार और श्रीमती अलकनंदा अशोक ने विजेता खिलाडियों को पदक बांटे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए अशोक कुमार ने कहा कि खेलों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता और ज्यादा मजबूत होती है। खेलों से मनुष्य का मानसिक और शारीरिक दोनों ही विकास होते हैं। मार्शल आर्ट खेल वुशू ने देश में बहुत तेजी के साथ अपना प्रभाव बढाया है। इस बार एशियाई खेलों में वुशू के खिलाडियों ने एक साथ चार कांस्य पदक जीतकर और अर्जुन अवार्ड प्राप्त कर प्रशंसा बटोरी है। अपर पुलिस महानिदेशक ने वुशू संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र बाजवा और सचिव आरती सैनी को राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता आयोजित करने पर बधई देते हुए कहा कि उत्तराखंड में वुशू तेजी के साथ लोकप्रिय हो रहा है। पुलिस प्रशासन राज्य में बढावा देने के लिए पूरे प्रयास कर रहा है और उत्तराखंड पुलिस में वुशू की टीम अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा रही है। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए गढवाल मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड के खिलाडी वुशू के क्षेत्रा में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। अतिथियों का आभार जताते हुए एमएमजेएन पीजी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ सुनील बत्रा ने कहा कि उत्तराखंड के काॅलेजों में वुशू खेल को बढावा देने के लिए एक कार्ययोजना बनाई जा रही है। उन्होंने राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उत्तराखंड वुशू संघ की प्रदेश सचिव आरती सैनी ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वुशू के विजेता खिलाडियों का चयन आसाम में होने वाली राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए किया गया है। उन्होंने पुलिस विभाग में वुशू को बढावा देने पर अपर पुलिस महानिदेशक का आभार जताया। भारतीय कराटे महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड समेत पूरे देश में मार्शल आर्ट खेल वुशू, जुडो, कराटे तथा इससे जुडे अन्य खेल तेजी के साथ अत्यध्कि लोकप्रिय हो रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाडी अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रोशन लाल शर्मा, इंडियन रिजर्व बटालियन के सेनानायक अरूण मोहन जोशी, सशस्त्रा प्रशिक्षण केंद्र हरिद्वार की सेनानायक नीरू गर्ग, पुलिस अधीक्षक देहात मणिकांत मिश्रा, एमएमजेएन पीजी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ सुनील बत्रा, वुशू संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, सचिव अमित कुमार आदि मौजूद थे। अतिथियों को आरती सैनी, सतीश जोशी, संजय कुमार, अमित कुमार, कमल कुमार आदि ने स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
