हजारों की नगदी व सोने की चेन का टुकडा बरामद
आरोपी ने किया कई घटनाओं का खुलासा, पुलिस साथी की तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। चैंकिग के दौरान कनखल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्कूटी सवार एक चैन स्नेचर को दबोचा है। जिसके पास से हजारों की नगदी सहित सोने की चेन का टुकड़ा बरामद किया हैं। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपने एक अन्य साथी के साथ कनखल क्षेत्र में दो घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। जबकि अन्य घटनाएं ज्वालापुर और हरिद्वार में अंजाम देने की बात भी कबूली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को जगजीतपुर चौकी पुलिस क्षेत्र में चैंकिग अभियान पर थी कि इसी दौरान उसको मुखबिर से सूचना मिली की सफेद रंग की स्कूटी सवार एक चेन स्नेचर देश रक्षक की ओर से जगजीतपुर की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने अपना चैंकिग पाॅवट बदल कर डायर्वन तिराहे पर चैंकिग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के मुताबिक सफेद रंग की स्कूटी सवार एक युवक आता नजर आया। जिसको पुलिस द्वारा रूकने का सकेंत देने पर वह वापस मुड कर भागने का प्रयास करने लगा। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से सात हजार की नगदी और सोने की चेन का टुकड़ा बरामद हुआ हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शुभम पुत्र ब्रजपाल निवासी पीठ बाजार जगजीतपुर कनखल बताते हुए उसने अपने साथी गौरव राणा के साथ मिलकर दो घटनाओं को अंजाम देने का खुलासा किया हैं। जिनमें 15 मई 18 को प्रेमनगर तिराहे पर अकेली महिला से पर्स छीनने, जिसमें 22 हजार की नगदी व अन्य समान होने और दूसरी घटना 4 जुलाई 18 को गणेशपुरम काॅलोनी कनखल में भी अंजाम देने की बात कबूली है। इसके अलावा आरोपी ने हरिद्वार और ज्वालापुर क्षेत्र में भी चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने का खुलासा किया है। आरोपी शुभम ने पूछताछ के दौरान बताया कि दोनों मिलकर अलग-अलग वाहनों से घटनाओं को अंजाम देते थे। उसके साथी गौरव राणा को आज मिलना था लेकिन वह नहीं आया। इस लिए वह वापस अपने घर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है।
