
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारि संघ की एक बैठक रक्त कोष हरिद्वार में हुई। जिसमे सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि एक अक्तूबर 2018 को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर सवेच्छिक रक्त दान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। जिसमे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ साथ सहयोगी संगठन ओर सम्मानित रक्तदाताओ से अपील है कि मानव रक्षा हेतु विश्व रक्तदान के अवसर पर रक्तदान कर सहयोग करने की कृपा करे। जिलाध्यक्ष शिव नारायण सिंह, जिला मंत्री मनोज चंद, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र तेस्वर ने कहा कि रक्तदान करने से मानव जीवन की रक्षा होती है ओर जो रक्तदान करते हैं उनकी गंभीर जाच फ्री मै होती है ओर स्वय भी सेफ रहता है। प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा ने कहा कि रक्तदान करने से दूसरे के जीवन की रक्षा के साथ साथ अपनी भी रक्षा होती है, आप सभी रक्त दाताओं से अपील है कि एक अक्तूबर 2018 को अधिक से संख्या मै पहचे।बैठक मै दिनेश लखेड़ा, राजेन्द्र तेस्वर, मनोज चंद, राकेश भवर, अरूण कुमार, सुरेश कुमार, संदीप शर्मा, कमल कुमार, कामेन्द्र सिंह, अवनीश कुमार, पवन कुमार, अर्जुन सिंह, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
