


अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कम्प
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन की सयुंक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ कनखल क्षेत्र में सड़क किनारे व नालों पर हुए अवैध् अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। प्रशासन के अतिक्रमण अभियान को देखते हुए अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया। प्रशासन के बुलडोजर ने सड़क व नाले के उपर हुए स्थायी निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन को कुछ जगह अतिक्रमण हाटने के दौरान विरोध् का सामना भी करना पड़ा, लेकिन प्रशासन की मंशा को भांपते हुए विरोध् करने वालों के हौसले पस्त हो गये। बताते चले कि हाईकोर्ट द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ दिये गये आदेश के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन हरकत में है। जिसको लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज सुबह कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा ,सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, तहसीलदार सुनेना राणा सीओ कनखल स्वपन किशोर द्वारा किया जा रहा था। अतिक्रमण हटाओं अभियान टीम शंकराचार्य चौक कनखल से बंगाली मोड होते हुए चौक बाजार कनखल तक हुए अवैध् अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की। प्रशासन के इस अभियान को देखते हुए अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया। जिसको देखते हुए कुछ व्यापारियों ने स्वयं अपना अतिक्रतण हटाते हुए प्रशासन के बुलडोर से बच गये। इस अभियान के दौरान प्रशासन को कुछ जगह हल्का-फुल्का विरोध् का सामना भी करना पड़ा। लेकिन भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले के चलते अतिक्रमणकारियों की एक ना चली। बंगाली मोड़ पर बने एक मंदिर को हटाने जब नगर निगम की टीम पहुंची तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध् किया तथा मंदिर को न हटाये जाने की बात कही। जिसके चलते प्रशासन ने हटाने से रोक दिया। नगर आयुक्त ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि 15 सितंबर को माननीय उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल करना है, कनखल के बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया गया या नहीं जिसके तहत यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है, इसके बाद भी अतिक्रमण हटाने का कार्य चलता रहेगा।
