मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। पत्नी को खुखरी से डरा ध्मका कर मारपीट करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने खुखरी सहित गिरफ्रतार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलशेर पुत्र इरशाद निवासी मो. घोसियान ज्वालापुर अक्सर अपनी पत्नी को खुखरी दिखाकर डरा धमका कर मारपीट किया करता था। बताया जा रहा हैं कि पत्नी द्वारा आसपास के लोगों सहित रिश्तेदारों से शिकायत की, जिनके समझाने पर भी पति गुलशेर नहीं माना और पत्नी का उत्पीड़न लगातार जारी रखा। जिसपर पत्नी ने पुलिस से पति के खिलाफ शिकायत की। पुलिस आरोपी पति गुलशेर को खुखरी के साथ गिरफ्रतार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार गुलशेर खुखरी दिखा कर पत्नी को डरा धमका कर परेशान कर मारपीट करता था। इस जानकारी पर पुलिस ने आज आरोपी पति को खुखरी के साथ गिरफ्रतार कर लिया।
