हत्या की आशंका, हत्यारें शव को फैंक कर हुए फरार
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। एक अज्ञात महिला का शव मिलने से झबरेडा के शेरपुर गांव में सनसनी फैल गयी। जिसके चेहरे पर चोट के निशान है, प्रथम दृष्ट्य महिला की हत्या माना जा रहा है। जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिये है। पुलिस महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने की प्रतिक्षा कर ही है। प्राप्त जानकारी के अनुसा झबरेडा थाना क्षेत्र स्थित गांव शेरपुर के पास एक अज्ञात महिला उम्र करीब 25 वर्ष का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। शव को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया, सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्ट्या महिला की हत्या माना जा रहा हैं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मृतका की पहचान के प्रयास शुरू कर दिये हैं। पुलिस अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझ पायेगी। गांव में चर्चा हैं कि हत्यारें महिला के शव को ठिकाने लागने के लिए यहां फैंक कर फरार हो गये होगें।
