पुलिस घटना में कुछ कहने से बचती नजर आ रही
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। हरियाणा की एक युवती के साथ हुए रेप मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस होटल की सीसीटीवी फूटेज खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा हैं कि आरोपी होटल से सम्बंधित व्यक्ति है। लेकिन पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। केवल जांच की बात कहते हुए बचने का प्रयास कर रही है। बताते चले कि हरियाणा की दो बहने हरिद्वार स्नान के लिए आयी थी। जोकि पशु हाॅस्पिटल के समीप एक होटल में ठहरी हुई थी। बताया जा रहा हैं कि बीती शाम बड़ी बहन की तबीयत बिगड़ने पर वह दवा लेने के लिए चिकित्सक के पास चली गयी। इसी बीच एक युवक ने कमरे में घुसकर दूसरी बहन से रेप कर डरा धमका कर फरार हो गया। जिसकी जानकारी बड़ी बहन के वापस लौटने पर पीडिता ने दी। जिन्होंने कोतवाली नगर पहुंचकर घटना की शिकायत की है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान सिंह के अनुसार हरियाणा की दो बहने पशु हाॅस्पिटल के समीप एक होटल में ठहरी हुई थी। जहां पर एक युवती को अकेला पाकर अज्ञात युवक ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना के सम्बंध् में अभी कुछ ओर बताने से बच रही है। जबकि होटल में सीसीटीवी लगे होने के बावजूद भी पुलिस घटना के आरोपी तक नहीं पहुंच पा रही है। जोकि पुलिस की काबालियत पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही है। केवल जांच की बात कहते हुए पुलिस पल्ला झाड रही है।
