पिछले तीन माह से कर रहा था कम्पनी में काम
पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाईड नोट
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। एक साॅफ्रटवेयर कम्पनी में कार्यरत कर्मी ने आॅफिस में ही कम्प्यूटर के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह उस वक्त लगी, जब आॅफिस पहुंचे लोगों ने दरवाजा बंद देखा। लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन भीतर से कोई जबाव न मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो कर्मी पंखे से लटका हुआ था। जिसकी जानकारी ज्वालापुर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड कर कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से कोई सुसाईड नोट बरामद नहीं किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन पुत्र घसीटू कश्यप उम्र करीब 27 वर्ष निवासी रूहाना मुजफ्रफरनगर यूपी हाल निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर पिछले तीन माह से खन्ना नगर स्थित एक साॅफ्रटवेयर कम्पनी में कार्यरत था और वहीं पर रहता था। बताया जा रहा हैं कि रविवार कीे शाम करीब 4 बजे तक कम्पनी के लोगों के साथ रहा। लेकिन जब अन्य लोग अपने घरों को चले गये और सुबह आकर देखा कि आॅफिस का दरवाजा अन्दर से बंद है। जब लोगों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन भीतर से कोई जबाव न मिलने पर खिड़की से झांक कर अन्दर देखा गया तो भीतर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गये। कर्मी पंखे से लटका हुआ था, जिसकी जानकारी तत्काल ज्वालापुर पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आॅफिस का दरवाजा तोड कर कमरे में प्रवेश किया। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया, लेकिन कोई सुसाईड नोट नहीं मिला। बताया जा रहा हैं कि मृतक ने कम्प्यूटर का तार निकाल कर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। लेकिन उसने इतना बडा कदम आखिर क्यों उठाया? इस सवाल का जबाव ढूढने का प्रयास ज्वालापुर पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस का कहना हैं कि मृतक के परिजनों से ही आत्महत्या के कारणों का कुछ पता चल सकता है। इसलिए उनके हरिद्वार पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
