
हरकी पौडी क्षेत्र में वाहनों के दबाव को कम करने के लिए कई वाहन रोके
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने शहर के भीतर की व्यवस्थाओं को बड़ी ही गम्भीरता से लेते हुए अस्थि कलश यात्रा के रूट की व्यवस्था को खुद सम्भाला। जिन्होंने कलश यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान न पड़े, उसको बड़ी संजिदा से लिया और अस्थि कलश यात्रा में शामिल कौन से वाहन हरकी पौडी तक पहुंचेगें, इस बात का चयन भी उन्होंने खुद पोस्टआॅफिस तिराहे पर खड़े होेकर किया। ताकि अधिक वाहन हरकी पौडी पर पहुंचने से व्यवस्था बिगड न जाए। बताते चले कि रविवार को पूर्व प्रधानमंत्राी स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थियां हरकी पौड़ी पर विसर्जित करने को लेकर शहर से गुजरने वाली अस्थि कलश यात्रा में शामिल वीवीआईपी, वीआईपी लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व श्रद्धांजलि देने वाले लोगों की भीड को व्यवस्थित करना पुलिस प्रशासन के लिए अहम चुनौती थी। जिसको गम्भीरता से लेते हुए शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए बस अड्डे को ट्टषिकुल मैदान में शिफ्रट किया गया। ताकि अस्थि कलश यात्रा मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान न पड़े। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा जिस मार्ग से स्व. वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा गुजरनी थी उस मार्ग पर भीमगोडा बेरियर से लेकर देवपुरा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करते हुए उनका रूट बदल दिया गया था। ताकि किसी प्रकार की परेशानी पैदा न हो। जब स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा भल्ला इण्टर काॅलेज से हरकी पौड़ी के लिए प्रस्थान हुई। निर्धारित मार्ग पर पड़ने वाली गलियों के सिरों को बंद कर वहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया, ताकि कोई वाहन गली से निकल कर सडक पर आकर अस्थि कलश यात्रा में बाधक न बन जाए। अस्थि कलश यात्रा को आसानी से हरकी पौड़ी तक पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व व्यवस्था के व्यापक बदोबस्त किये गये थे। वहीं स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की अस्थि कलश को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाली लोगों की भीड़ को भी सम्भालने के लिए व्यापक बदोबस्त किये गये थे। उसके बावजूद भी उमड़ी भीड़ को सम्भालने के लिए पुलिस को भारी मशकत करनी पड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके खुद सड़क पर उतर कर अस्थि कलश यात्रा के लिए की गयी सभी व्यवस्थाओं की कमान खुद सम्भाले हुए थे। जैसे ही अस्थि कलश यात्रा पोस्ट आॅफिस तिराहे पर पहुंची, वहां पर लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जब अस्थि कलश यात्रा ने जीरो जोन में प्रवेश किया, तो जीरो जोन की बढती वाहनों की संख्या और हरकी पौडी क्षेत्र में वाहनों के खड़े करने की कैपिसिटी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके द्वारा अस्थि कलश यात्रा में शामिल कई वाहनों को पोस्ट आॅफिस तिराहे पर ही रोक दिया गया। और उनमें सवार नेतागण व अधिकारियों को आगे चल रहे वाहनों पर सवार कर उनके वाहनों को पार्किग में पार्क करा दिया गया। ताकि जीरो जोन व हरकी पौडी की व्यवस्था न बिगड जाये।
