दूसरे समुदाय के युवक ने किया था घर से रात को अपहरण
किशोरी की बरामदगी के लिए हो रहे थे धरने—प्रदर्शन
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। छ: दिन पूर्व अपहरित किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्रतार किया है। जिसके खिलाफ पुुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। बताते चले कि 03 अगस्त को बहादरपुरजट पथरी निवासी एक व्यक्ति ने थाना पथरी में तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया था कि 02 अगस्त की रात्रि को घर से उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक जव्वाद पुत्र शमशेर अली ने कर लिया है। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। चूंकि मामला अपहरण करने वाला दूसरे समुदाय से तालुक रखता था। इसलिए पुलिस पर आारोपी को गिरफ्रतार कर किशोर को सकुशल बरामदगी के लिए दबाव बन रहा था। जिसको लेकर गांव में भारी रोष व्याप्त था और लगातार धरना प्रदर्शन किये जा रहे थे। पथरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्रतार करने तथा किशोरी को सकुशल बरामद करने के लिए जहां पुलिस की कई टीमे गठित कर तलाश की जा रही थी वहीं इस मामले को सुलझाने के लिए मुखबिरों को भी लगाया गया था। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को बहादराबाद क्षेत्र में छापा मारकर किशोरी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी जव्वाद को गिरफ्रतार कर लिया। जिसकी जानकारी पुलिस ने आलाधिकारियों सहित किशोरी के परिजनों को भी दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जबकि किशेारी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पथरी थाना प्रभारी दीपक कठैत के अनुसार पुलिस ने आज अपहारित किशोरी को बहादराबाद क्षेत्र से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया है। किशेारी के अपहरण का मामला उसके पिता ने 03 अगस्त को थाना पथरी में गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक जव्वाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। बरामदगी टीम में पथरी थाना प्रभारी दीपक कठैत, सब इस्पेक्टर अरविन्द रतुरी हेण्ड कांस्टेबल संजीव यादव, Cl रवि पंत ,cl मनीष चौधरी , cl. रघुवीर, Cl जीवन तिवारी cl,अनिल रावत, Lc गीता मौजूद थे।
