
अशोक वर्मा/ हरीश संतवानी
हरिद्वार। चेतन ज्योति विद्यालय भूपतवाला हरिद्वार के सभागार में एक साधारण समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजोत्थान की दिशा में सेवारत् संस्था ‘सुप्रयास’ कल्याण समिति द्वारा वर्ष 2018-2019 के लिए भी गत वर्षो की भांति 50 ऐसे छात्रों का वार्षिक शिक्षा व्यय उठाने का उत्तरदायित्व लिया, जो आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर किन्तु प्रतिभावन हैं। इसके साथ-साथ गत वर्ष परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 छात्रों को प्रोत्साहान पुरूस्कार भी प्रदान किए गये। इस आयोजन के मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल ‘प्रमुख’ आपदा प्रबन्धन विभाग, शान्तिकुंज हरिद्वार थे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में नवल किशोर गुप्ता पुलिस उपनिरीक्षक थाना सहसपुर थे। सभा की अध्यक्षता राजेन्द्र नाथ गोस्वामी ने की। अपने सम्बोधन में राकेश जायसवाल ने बच्चों व उनके अभिभावकों को लग्न व दृढ संकल्प से अध्ययन कर ऊँचाईयों को छूने के सूत्रा बताते हुए कहा कि प्राचीन भारत में शिक्षा का वह स्वरूप था। जिसके कारण कोई निरक्षर नहीं था और न ही कोई बेरोजगार था। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षावान ही न बनाये अपितु विद्यावान भी बनना चाहिए, शिक्षावान के पास केवल जानकारियों का भण्डार होता है। जबकि विद्यावान ज्ञान व संस्कार से भी परिपूर्ण होगा, बच्चे किस प्रकार विद्यावान हो सकते इस पर भी उन्होंने विस्तार से प्रकाश डाला। सहसपुर थाना के उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता ने छात्रों को अपने सम्बोधन में कहा कि निरन्तर अध्ययन एवं शिक्षकों के प्रति आदर भाव उनको उनके लक्ष्यो तक ले जायेगा सुप्रयास जैसी संस्था के मार्गदर्शन का उन्हें पूरा लाभ उठाना चाहिए। शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती हर्ष कालरा द्वारा संस्था के कार्यो व उद्देश्यों से सबको अवगत कराया। सोमित डे सचिव शिक्षा समिति द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। चयनित छात्रों को शिक्षण सामग्री प्रदान करते हुए महामंत्राी डा0 सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि चयनित छात्रों का शिक्षण शुल्क चैक द्वारा उनके विद्यालयों में त्रौमासिक रूप में विद्यालयों में संस्था द्वारा आज से जमा कर दिया जायेगा। कौशल किशोर मित्तल, चन्द्रशेखर कौशिक, अनिरूद्ध पोरवाल, गौरव अग्रवाल, सूर्यकान्त भट्ट, नीरज जोशी, डा0 शिवम् नारायण शर्मा, आशीष जैन, शुभम नौटियाल, जितेन्द्र बाॅस, श्रीमती चित्रा पचभैया, श्रीमती जया चावला, श्रीमती कविता दूबे, श्रीमती रीतू चौहान, श्रीमती सुनिता शर्मा, श्रीमती प्रिया दीक्षित शर्मा, श्रीमती नीतू तिवारी सहित अनेक छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।
