
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सहित दो थानों की पुलिस ने भीमगोडा हरिद्वार के एक मकान में छापा मार कर बच्चा चोर गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। जिनकी निशानदेही पर टीम ने गिरोह में शामिल एक अन्य सदस्य सहित बच्चा खरीददार को गिरफ्तार करते हुए 80 हजार में बेचा गया 7 माह का बच्चा भी बरामद कर लिया। जबकि एक 5 साल की बच्ची भी बरामद की हैं जिसको गिरोह ने एक आश्रम में रखा था। जिसके सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही हैं। इस बात का खुलासा sp सिटी ममता बोहरा ने कोतवाली नगर में पत्रकार वार्ता के दौरान किया हैं। उन्होंने बताया कि तीन माह पूर्व एक महिला सदिका बानो पत्नी अब्दुल निवासी कलियर महदूद हरिद्वार मायके जाने के लिए पति से नाराज होकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां पर उसको दो महिलाएं ममता पत्नी स्व. अनुज सिंह निवासी नई बस्ती भीमगोडा हरिद्वार और माया उर्फ सुशीला उर्फ काली पत्नी ओमपाल निवासी शेखुपुरा मंडावली बिजनौर हाल निवासी लाल मन्दिर कालोनी ज्वालापुर मिली, जो महिला सदिका बानो को बहला फुसला कर भीमगोडा ले आई। sp सिटी ने बताया कि दोनों महिलाओं ने सादिका बानो को बंधक बना कर मारपीट की, इतना ही नही महिलाओं ने सादिका बानो को खाने में नशीला चीज दी और उसका 7 माह का बेटा लेकर बेच दिया। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में पीड़िता की ओर से कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बच्चा चोर गिरोह की तलाश के लिए एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सहित पुलिस टीम को लगाया गया। इसी दौरान टीम को सूत्रों से बच्चा चोर सदस्यों की टोह मिलते ही एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सहित ज्वालापुर और कोतवाली नगर पुलिस ने भीमगोडा के एक मकान में छापा मार कर ममता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने बच्चा चोरी को अपने साथी के साथ अंजाम देना स्वीकार किया। टीम ने उसकी निशानदेही से उसकी साथी माया को भी दबोच लिया। जिन्होंने चोरी किया गया बच्चे को दो अन्य साथी नरेश पुत्र बुद्ध सिंह निवासी पुरैनी नगीना बिजनौर और घनश्याम निवासी शेखुपुरा मंडावली बिजनौर को बेचने के लिए दिया था। जिन्होंने बच्चा 80 हजार में बेच दिया। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं की निशानदेही से नरेश को भी गिरफ्तार कर लिया।लेकिन घनश्याम फरार हो गया। टीम ने नरेश की निशानदेही से राकेश पुत्र चन्द्रपाल निवासी दुर्गा विहार कालोनी बिजनौर को बेचा गया बच्चा बरामद करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरोह की निशानदेही से एक 7 साल की बच्ची को एक आश्रम महृषि दयानंद विधालय/आश्रम आर्यनगर मंडावली से बरामद किया है। जिसके सम्बन्ध में जानकारी जुटाई जा रही हैं। कियू कि बच्ची कुछ नही बता पा रही हैं और गिरोह भी सही जानकारी नही दे रहा हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मामला दर्ज कर लिया हैं।