आरोपी परिवार निकाह के लिए दबाव डालने में रहा कामयाब
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। दुष्कर्म पीडिता से निकाह करने के इरादे से आये आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बताते चले कि 9 जुलाई को सादिक पुत्र जुल्फिकार निवासी गांव टांडा भनेडा ज्वालापुर निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर भगा कर ले गया था। जिसके सम्बंध् में किशोरी के परिजनों ने ज्वालापुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसपर पुलिस किशोरी को बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई थी। बताया जा रहा हैं कि आरोपी का परिवार पीडिता परिवार पर निकाह कराने के लिए दबाव डालने में कामयाब रहा। जिसके तहत बीती रात आरोपी निकाह के इरादे से घर पहुंचा। जिसकी भनक पुलिस को लग गयी और उसको दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के अनुसार दुष्कर्म पीडिता से निकाह करने के इरादे से आये आरोपी को पुलिस ने बीती रात गिरफ्रतार कर लिया। आरोपी का परिवार पीडिता परिवार पर मामले को निपटाने के लिए निकाह के लिए दबाव डाल रहा था। जिसमें आरोपी परिवार कामयाब रहा। बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी निकाह करने के इरादे से आया हुआ है। इसी दौरान पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया।
