हरकी पौड़ी से भजन संध्या के माध्यम से करेगी शुरूआत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए जनता को जागरूक करने के लिए सूफी फनकारा एवं भजन गायिका समरजीत रंधावा आज शाम को हरकी पौड़ी पर भजन संध्या के द्वारा अपने अभियान की शुरूआत करेगी। जिसके माध्यम से वह गंगा को प्रदुषण से मुक्त रखने के लिए हरिद्वार आने वाले यात्रियों सहित स्थानीय नागरिकों को अपने अभियान से जोड़ने का काम करेगी। इस बात की जानकारी सूफी फनकारा एवं भजन गायिका समरजीत रंधावा ने अभियान से पूर्व प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि वह आयी तो थी ऋषिकेश स्थित एक साई मन्दिर में एक भजन शूट करने के लिए, जब वह भजन शूट कर स्नान के लिए हरकी पौड़ी पहुंची। गंगा तट पर बैठते ही अचानक उनका हदय मां गंगा में गिरती गंदगी को लेकर बेचेन हो गया और उसी वक्त उनके मन में मां गंगा के लिए कुछ करने का भाव जाग्रत हो गया। जिसको लेकर उन्होंने अपने कुछ सहयोगियों से वार्ता कर अपने मन की बात उनसे कहते हुए गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए जनता को जागरूक करने का अपना अभियान से अवगत करा दिया। उन्होंने बताया कि उनके भाव व भावना को देखते हुए उनके सहयोगियों ने उनके अभियान में पूर्ण सहयोग करने का वादा किया और फिर शुरू हुआ अभियान को अमली जामा पहने का काम शुरू। मां गंगा केवल एक धर्म की ही नहीं बल्कि ही हर धर्म् के करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है। जिसको स्वच्छ व निर्मल रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी लोगों से मां गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखने के अभियान में सहयोग देने की अपील की है। भजन गायिका समरजीत रंधावा ने बताया कि उनके इस अभियान को पंताजलि योग पीठ से लेकर राजनीतिक दलों से जुड़े लोग व समाजिक संगठन अपना पूर्ण सहयोग दे रहे है। प्रेस वार्ता के दौरान उर्मिला, अमीत सुनैजा और संदीप आदि मौजूद थे।
