आरोपी की निशानदेही से पांच बाइके बरामद
मुकेश वर्मा/ अजय नेगी
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने चैंकिग के दौरान एक बाइक सवार को दबोच कर बाइक चोरी का खुलासा किया है। जिसकी निशानदेही से पुलिस ने चोरी की पांच बाइकें बरामद की है। जिसने बाइके हरिद्वार के अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम कनखल पुलिस क्षेत्र में चैंकिग अभियान चला रही थी इसी दौरान बूढी माता मन्दिर के समीप पुलिस ने एक बिना नम्बर की प्लेट लगे बाइक सवार को रूकने का सकेंत दिया। मगर बाइक सवार रूकने की बजाय वह बाइक को मोड कर भाग खड़ा हुआ। जिसपर पुलिस को शक हुआ और पीछा कर उसको कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस ने बाइक सवार युवक से बाइक के कागज दिखाने को कहा, मगर वह कोई कागज नहीं दिखा पाया और ना ही पुलिस के किसी सवाल का कोई सतोषजनक जबाव ही दे सका। पुलिस बाइक सवार युवक को पकड़कर थाने ले आयी। जहां पूछताछ के दौरान बाइक सवार युवक ने अपना नाम सौरभ चौहान पुत्र प्रदीप चौहान निवासी पुरूषोत्तम विहार कनखल बताते हुए खुलासा किया कि बाइक चोरी की है। और उसने हरिद्वार के अलग-अलग कई बाइके चोरी की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से पांच बाइके बरामद की है। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह 10 वीं पास हैं और अपना शौक पूरा करने के लिए बाइकें चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
