♦चोरों के पास से सोने-चांदी के जेवरात समेत तिल के तेल की दो पेटी बरामद
♦दोनों आरोपियों पर कोतवाली रानीपुर और ज्वालापुर में हैं कई मुकदमे दर्ज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोवताली रानीपुर पुलिस ने एक ही रात में क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने सोने के जेवरात और दुकान से चोरी हुए तिल के तेल दो पेटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर पुलिस के मुताबिक सेक्टर-1 बी0एच0ई0एल0 निवासी एक महिला ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि 10 नवम्बर की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड कर अलमारी मेें रखे सोने के झुमके, सोने की अंगूठी, 02 जोडी चांदी की अंगूठी, दो जोडी चांदी के बिछुये, हाथ की घडी आदि समान चोरी कर लिया। वहीं एक व्यापारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र चित्रागंद निवासी सेक्टर-1 बी0एच0ई0एल0 रानीपुर हरिद्वार ने भी कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसकी दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा दुकान का गेट तोडकर दुकान से 02 पेटी तिल का तेल चोरी कर लेने तथा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने उक्त दोनों घटनाओं के सम्बंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में एक ही रात में दो जगह हुई चोरी की घटनाओं को एसएसपी ने गम्भीरता से लेते हुए पुलिस को तत्काल घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर उक्त दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमे गठित करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटना स्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए उनकी पहचान के प्रयास करते हुए तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बीती रात मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 01 आर्य समाज मन्दिर के पास से दो संदिग्ध संदीप पुत्र मदन निवासी भभूतावाला बाग़ निकट शिवलोक कालोनी थाना रानीपुर और सुदीप पुत्र प्रदीप निवासी वाटर वर्कर कालोनी निकट शिवलोक कालोनी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की दोनों घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही से मकान से चोरी हुए सोने-चादी के जेवरात समेत अन्य समान और दुकान से चोरी हुई तिल के तेल की दो पेटी बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली रानीपुर और ज्वालापुर में कई मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल दिया।



