♦पुलिस ने वायरल वीडियों के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपियों को दबोचा
♦मारपीट में घायल विश्वविद्यालय कुल सचिव का उपचार जौली गं्रांट में चल रहा उपचार
♦कुल सचिव की तहरीर पर 7-8 लोग नामजद समेत अन्य अज्ञात पर कनखल में मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुल सचिव के साथ मारपीट मामले में कनखल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वायरल वीडियों के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीडित कुल सचिव की ओर से बाद में 7-8 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि मारपीट में घायल कुल सचिव का जौली ग्रांट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुल सचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ शनिवार की सुबह मारपीट करने का मामला सामने आया था। आरोप है कि कुलपति कार्यालय के बाहर कर्मचारियों द्वारा ही कुल सचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की गई। विश्वविद्यालय के कुल सचिव के साथ मारपीट का एक वीडियों भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियों मेें जिस व्यक्ति को जमीन पर गिराकर पीटा जा रहा हैं उस व्यक्ति को कुल सचिव बताया जा रहा है। इस घटना के बाद गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में हड़कम्प मच गया।
बताया जा रहा हैं कि घटना की सूचना पर कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा मौके पर पहुंची और घायल कुल सचिव सत्यदेव निगमालंकार को लेकर कनखल कोतवाली पहुंचीं। जहां से पुलिस अधिकारियों ने कुल सचिव को उपचार के हॉस्पिटल भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि कुल सचिव की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने घायल कुल सचिव को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर कुल सचिव का उपचार जौली गं्राट में चल रहा है। कनखल पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियों का स्वतः संज्ञान लेते हुए तत्काल वीडियों में कुल सचिव के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान रजनीश भारद्वाज, नरेन्द्र मलिक, ओमबीर सिंह और उमाशंकर निवासीगण गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय कनखल हरिद्वार के तौर पर हुई।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मारपीट करने के आरोप में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान कुल सचिव की ओर तहरीर देकर 7-8 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने पीडित कुल सचिव की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदाम दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि दूसरे पक्ष की ओर से भी कनखल थाने में तहरीर देने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने मामले की गम्भीता और वायरल वीडियों को देखते हुए घटना के आरोपियों द्वारा खुद को बचाने का प्रयास करते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उनके मनसूबों को नाकाम कर दिया।
कोतवाली कनखल पुलिस के मुताबिक पुलिस ने घायल कुल सचिव की तहरीर के आधार पर 7-8 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर में जो आरोपी पीडित की ओर से लगाये जा रहे हैं पुलिस ने उसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।





