♦कथा महोत्सव में देशभर से भारी संख्या में कायस्थ समाज के लोग होगें शामिल
♦राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय की अध्यक्षता में होगी राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक
♦महोत्सव के दौरान चिकित्सा शिविर का भी होगा आयोजन, निःशुल्क दवा होगी वितरित
ब्यूरो
देहरादून।देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में भगवान श्री चित्रगुप्त जी के कथा का आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखण्ड द्वारा 01 नवम्बर को भूपतवाला स्थित चित्रकूट आश्रम के गंगा घाट पर किया जा रहा है। इस बात की जानकारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखंड के प्रदेशाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि हिंदुस्तान में पहली बार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की उत्तराखंड टीम के द्वारा ऋषिकेश से भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा प्रारंभ की गई थी जोकि निरंतर जारी हैँ। यह कथा चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज द्वारा लगातार की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस कथा महोत्सव के आयोजन में भारी सख्या में देशभर से कायस्थ समाज के शामिल होगे। भगवान चित्रगुप्त कथा महोत्सव हरिद्वार में भूपतवाला क्षेत्र के चित्रकूट आश्रम के ठीक सामने जो गंगा घाट के किनारे किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ 01 नवंबर को सांय 3 बजे से शुरू होगा, कथा महोत्सव की शुरूआत भजन के साथ होगी। जिसके पश्चात सायं 5 बजे से गंगा तट पर ही मां गंगा जी की आरती होगी। तत्पश्चात सायं 7 बजे से चित्रकूट आश्रम में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा प्रारंभ होगी। जोकि रात्रि 10 बजे तक जारी रहेगी।
संजय श्रीवास्तव ने बताया कि उसके बाद भव्य भंडारे का भी आयोजन चित्रकूट घाट पर किया जायेगा। वहीं द्वितीय दिवस यानी 02 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय जी के नेतृत्व में आयोजित होगी। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी मौजूद रहेगी। कथा महोत्सव के दौरानं 01 नवम्बर को चित्रकूट आश्रम में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजन किया जा रहा हैँ। जिसमे लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ खून परीक्षण के साथ-साथ दवा का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तराखण्ड संरक्षक अतुल श्रीवास्तव, राजनीतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रवि शरण, शिक्षा संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पीयूष निगम, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनीता सक्सेना, प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सक्सेना, प्रदेश कोषाध्यक्ष नितेश सक्सेन, सुमित रावत अग्रवाल, शुभम कोटनाला और सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।




