मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्र में गश्त के दौरान एक महिला स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली नगर एसएसआई नंदकिशोर ग्वाडी के अनुसार पुलिस का एक गश्ती दल क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान पुलिस का गश्ती दल जब दूधियावन रोड स्थित बिजली घर के पास पहुंचा, तभी बैडमिटन रोड पर एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गयी और वहां से भाग खडी हुई। जिसपर पुलिस को महिला पर शक होने पर उसका पीछा कर उसको कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। पुलिस ने महिला के पास से 10.54 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।



