♦हरिद्वार में मृतक अपनी पहचान छुपा कर सदानाम बनकर रह रहा था
♦घटना स्थल से मिले पहचान पत्र के आधार पर हुई थी असली पहचान
♦तीन दिन पूर्व ही किराये पर लिया था सप्तसरोवर रोड चाय का खोखा
♦करीब 19 साल जेल में बीताने के बाद सुरेन्द्र कुछ माह से रह रहा था हरिद्वार
♦नवम्बर 2025 में सुर्प्रीम कोर्ट ने सुरेन्द्र कोली को किया था दोष मुक्त
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। नोएड के बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेन्द्र कोली का शुक्रवार की सुबह चाय के खोखे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटका शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने घटना के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन घटना के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा हैं कि सुरेन्द्र कोली अपनी पहचान छुपा कर सदानाम बनकर रह रहा था, जिसकी सही पहचान घटना स्थल से मिले पहचान पत्र से हुई है। जिसकारण सुरेन्द्र कोली के सुसाइड करने की सही वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना हैं कि सुरेन्द्र कोली की मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर होगा।
सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब साढे ग्यारह बजे सूचना मिली कि भूपतवाला क्षेत्र स्थित सप्त सरोवर रोड पर चाय के खोखे मे एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को घटना स्थल से मृतक का एक आईडी मिली है। जिसके आधार पर मृतक की पहचान सुरेन्द्र कोली के रूप में हुई हैं, जोकि निठारी कांड का मुख्य आरोपी रहा है। मृतक अपनी असली पहचान छुपाकर सदानाम बन कर रह रहा था। जिसने तीन दिन पूर्व ही किराये पर चाय का खोखा लिया था। घटना स्थल के आसपास किसी को भी सुरेन्द्र कोली के सम्बंध मे सही जानकारी नहीं थी कि वह बहुचर्चित निठारी कांड का मुख्य आरोपी रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।
बता देें कि सुरेन्द्र कोली ने करीब 19 साल जेल में बिताये और नवम्बर 2025 मे सुर्प्रीम कोर्ट ने उसे सभी मामलों से दोषमुक्त कर दिया था। जेल से बाहर आने के बाद सुरेन्द्र कोली काफी समय से हरिद्वार में रह रहा था, लेकिन अभी तक किसी को इस बात की पुष्ट जानकारी नहीं है कि वह हरिद्वार में कहा-कहा पर रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
