मुकेश वर्मा
हरिद्वार। आखिर काफी मंथन के बाद डॉ. मनीष दत्त ने कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) का कार्यभार सम्भाल लिया। कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) का कार्यभार सम्भालने के बाद सीएमओ हरिद्वार डॉ. आरके सिंह, जिला अस्पताल पीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता उप जिला मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शशीकांत, डॉ. रमेश कुंवर और डॉ. यशपाल तोमर, डॉ. प्रंशात सैनी, कुंभ अपर मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. राजीव कुमार, डॉ. हेमंत खरवाल समेत अन्य चिकित्सकों ने स्वागत किया
बता दें कि डॉ. मनीष दत्त पूर्व में सीएमओ हरिद्वार के पद पर रह चुके है, जोकि वर्तमान में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट जिला महिला चिकित्सालय में अपनी सेवाए दे रहे थे। बताया जा रहा हैं कि शासन द्वारा डॉ. मनीष दत्त को करीब एक माह पूर्व कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) के पद पर तैनाती दी गई थी। लेकिन डॉ. मनीष दत्त ने इस पद का कार्य भार नहीं सम्भाला था। जिला महिला चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट पद पर तैनात चले आ रहे डॉ. मनीष दत्त के कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) का पद भार सम्भालने लेकर जो अटकले लगाई जा रही थी। डॉ. मनीष दत्त द्वारा आज विधिवत तरीके से कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) का कार्यभार सम्भालने के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया।
सूत्रों के अनुसार डॉ. मनीष दत्त कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) के पद का कार्यभार सम्भालने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन काफी समय से कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) के पद पर शासन द्वारा भी अन्य चिकित्सक की कोई नियुक्ति नहीं किये जाने तथा कुंभ मेला -2027 भी नजदीक होने के कारण डॉ. मनीष दत्त द्वारा भी काफी मंथन के बाद आज कुंभ मेलाधिकारी (स्वास्थ्य) के पद का कार्यभार सम्भाल लिया।

