मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर आक्रोशित हो रहे हैं, करीब 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी पदोन्नति होने के आसार नहीं लग रहे हैं। आरोप हैं कि महानिदेशक बार बार कुछ न कुछ अड़ंगा किसी के दबाव में आकर लगा रही है, जोकि न्यायोचित नहीं है। इस संबंध में एक पत्र लिखकर महानिदेशक को भेजा गया है। जिसकी प्रति मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य को भेजकर न्याय दिलाने का अनुरोध किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, महामंत्री सुनील अधिकारी, जिलाध्यक्ष देहरादून नवीन नवानी, जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ ललित शाह, जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी महेंद्र पड़ियार, जिलाध्यक्ष नैनीताल गौरी शंकर, जिलाध्यक्ष भोपाल शाह ने कहा कि अगर जल्द ही पदोन्नति कनिष्ठ सहायक, डार्क रूम सहायक, ओटी सहायक, लेब सहायक के पदों पर जिन पदों पर पूर्व से कार्य कर रहे हैं, तो संगठन आंदोलन को और उग्र करेगा, अगर कर्मचारियों को सड़को पर उतरना पड़ा तो उतरेंगे सबसे छोटे संवर्ग के संगठन का मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री जी से अनुरोध है कि वो इस संबंध में कर्मचारियों के साथ न्याय करेंगे। साथ ही जो कर्मचारी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट से कम पढ़े लिखे हैं, उनको पौष्टिक आहार भत्ता दिया जाना न्यायोचित होगा और कर्मचारियों का धुलाई भत्ता 500 रुपए किया जाना भी न्यायोचित होगा।
प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह, प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर, जिला मंत्री राकेश भंवर, उप शाखा मंत्री ऋषिकुल अजय कुमार, उप शाखा अध्यक्ष गुरुकुल ताजबर सिंह ने कहा कि आयुर्वेद विश्विद्यालय के कर्मचारियों को कई वर्षों से पदोन्नति नहीं दी गई है, वर्दी भत्ता, धुलाई भत्ता, पौष्टिक आहार भत्ता, और कर्मचारियों की मांग आयुष आयुष शिक्षा मंत्री जी से की गई थी कि विश्वविद्यालय हर्रावाला से ऋषिकुल गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक कालेज चिकित्सालय हरिद्वार को अलग कर पूर्व की भांति राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कर दिया जाए जिससे चिकित्सालय में पूर्व की भांति राज्य से वेतन, पेंशन, और चिकित्सालयों में दवा, आदि की व्यवस्था हो जाए। जिससे रोगियों की सेवा कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से कर सकें।
काली फीती बांधकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में दिनेश लखेडा, छत्रपाल सिंह, राजेन्द्र तेश्वर, राकेश भंवर, मूलचंद चौधरी, अजय कुमार, नितिन कुमार, सुरेंद्र सिंह, ललित शाह, महेंद्र पड़ियार, भोपाल शाह, नवीन नवानी, जीवन सिंह, सुमंत पाल, प्रबल सिंह, ज्योति नेगी, अमित कुमार, सतीश, कमल, प्रवीण पुरोहित, उदयभान विनोद, राकेश कुमार, बृजेश डोली , केलाशो, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
