मुकेश वर्मा
हरिद्वार। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी एवं अनियमितताओं के विरोध तथा निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गोविंद घाट पर कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय उपवास धरना आयोजित किया गया।
श्रीमती रचना शर्मा ने कहा कि मंदिरों में चढ़ाया गया दान करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। यदि उसके संबंध में किसी भी प्रकार की अनियमितता के आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की आस्था और पारदर्शिता की रक्षा के लिए निरंतर आवाज़ उठाती रहेगी।
कार्यक्रम का नेतृत्व रचना शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आर्य नगर, कांग्रेस ने किया। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। इस अवसर पर मुरली जी, संतोष चौहान, अंजू मिश्रा, नलिनी दीक्षित, शशि झा, गिरीश कश्यप, सरिता शर्मा, तनिषा गुप्ता सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। धरना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने जनहित एवं श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
