मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार बीती रात से लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के चलते रेलवे रोड के समीप एक बस्ती में एक मकान धराशाही हो गया। जिससे मकान में परिवार के चार लोग दब गये। परिजनों लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस समेत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से मकान में दबे परिवार के चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा हैं कि परिवार में एक व्यक्ति बीमार और चलने में असमर्थ था, जिसको सूझबूझ से स्ट्रेचर की सहायता से सकुशल बाहर निकाला गया। परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर क्षेत्र के लोगों में पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों की काफी सराहना की जा रही है। वहीं परिवार के लोगों ने भी जान बचाने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोगों का आभार व्यक्त किया है।
