♦स्कूटी सवार बीती रात हरिद्वार से वापस घर लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा
♦कांगडी फलाईओवर पुल पर अंधेरे में खडे टेक्टर से स्कूटी सवार जा टकराये
मुकेश वर्मा
हरिंद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में बीती रात सडक दुर्घटना में स्कूटी सवार दम्पति समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि स्कूटी सवार खडे टेक्टर से टकराने से गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। जिनको पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए तत्काल 108 की मदद से उप जिला मेला अस्पताल पहुंचायां। जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेज कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
श्यामपुर एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि कांगडी फलाईओवर पुल पर एक एक्सीडेंट हो गया है। सूचना का तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से उप जिला मेला अस्पताल भेजा गया। जहां पर तीनों की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतकों की पहचान वीर सिंह पुत्र मोहन सिंह (53), मंजू पत्नी वीर सिंह (50) और .शिव सिंह पुत्र अरुण सिंह निवासीगण ग्राम गाजीवाली थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को भेजकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। स्कूटी सवार तीनों बीती रात स्कूटी से हरिद्वार से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी कांगडी फलाईओवर पुल पर अंधेरे में सडक पर खडा टेक्टर दिखाई नहीं दिया और स्कूटी उससे जा टकराई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया।
