♦पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने किया अंर्तराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का खुलासा
♦गिरोह ने 24 मई को दिल्ली रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी कर बंदायू में था बेचा
♦अंर्तराज्यीय बच्चा चोर गिरोह में दो दम्पति भी शामिल, 2-5 लाख में बेचता था गिरोह बच्चा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र बैरांगी कैम्प से 06 जून को चोरी हुई तीन साल की मासूम को पुलिस और सीआईयू की सयुंक्त टीम ने 72 घंटो की कडी मशकत के बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस टीम ने कनखल से चोरी हुई मासूम की बरामदगी के साथ ही अंर्तराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही से पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से 24 मई को चोरी कर उत्तर प्रदेश के बदांयू में बेचे गये एक साल के मासूम को भी बरामद किया है। बच्चा चोर गिरोह का खुलासा एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बुधवार को एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
उन्होने बताया कि 06 जून को झुग्गी झोपडी बैरागी कैम्प कनखल निवासी विनोद सोलंकी ने कोतवाली कनखल मे सूचना दी कि उसकी तीन साल की मासूम राधिका को कोई अपने साथ ले गया है। सूचना पर पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए घटना स्थल और आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी टीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें एक पुरूष बच्ची को अपने साथ ले जाता देखा गया। इसी दौरान सीसीटीवी फूटेज में एक महिला की भूमिका भी संदिग्ध देखी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मासूम राधिका के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि उनके द्वारा बच्ची की शीघ्र बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस टीम के साथ सीआईयू टीम को शमिल किया गया। मासूम की तलाश में जुटी पुलिस टीम लगातार आसपास क्षेत्र से लेकर कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें पुलिस टीम को अपहरणकर्त्ताओं के अहम सुराग हाथ लगे। जिसका पीछा करते हुए पुलिस टीम दिल्ली पहुंची। जहां पर पुलिस ने 72 घंटो की कडी मशकत के बाद बच्चा चोरी गिरोह के 6 सदस्यों को दबोच लिया। जिनमें दो दम्पति भी शामिल थे।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान पुलिस टीम को दिल्ली रेलवे स्टेशन आरपीएफ से सूचना मिली कि एक मासूम को रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में धुमते हुए बरामद किया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बरामद मासूम की पहचान कनखल बैरांगी कैम्प से अपहरण हुई राधिका के तौर पर हुई। बच्चा चोर गिरोह के अन्य सदस्य अपने गिरोह के 6 सदस्यों की गिरफ्तारी की जानकारी लगने पर घबराकर बच्ची को रेलवे स्टेशन पर छोड कर भाग गये। पुलिस टीम ने कनखल से अपहरण हुई मासूम के सकुशल बरामद हो जाने की सूचना आलाधिकारियों को दी गई। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों को अवगत कराया दिया गया।
कप्तान ने बताया कि पूछताछ के दौरान अर्तंराज्यीय बच्चा गिरोह के सदस्यों ने अपना नाम मोहम्मद आकिल पुत्र अनिश अहमद निवासी पायती कला मिया सातूकी मजार के पास थाना डिडोली जिला अमरोहा यूपी हाल निवासी मुरादाबाद यूपी, नसीमा पत्नी मौहम्मद आकिल निवासी उपरोक्त, जुल्फेकार पुत्र स्व0 जमील अहमद निवासी ग्राम दरियापुर थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा यूपी, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 होशराम निवासी सिकन्दरपुर थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर यूपी हाल निवासी केशव नगर शुगर मिल के सामने लक्सर हरिद्वार, प्रीती शर्मा पत्नी धर्मेन्द्र निवासी उपरोक्त और शिवा सिहं उर्फ गौरब पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद निवासी मौहल्ला पचरुकी गर्ग थाना शिवान सिटी जिला शिवान, बिहार हाल निवासी झुग्गी झोपडी जटवाडा पुल कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बताया है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके गिरोह द्वारा 24 मई को दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक साल के बच्चा भी चोरी किया गया था। जिसको उन्होंने निसंतान दम्पति निवासी बंदायू यूपी को बेचा है। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही से बेचा गया बच्चा भी बरामद कर लिया। खुलासा किया कि चोरी किये गये बच्चों को 2-5 लाख में बेचते है। पुलिस ने चोरी हुए मासूम बच्ची को उसके परिजनों के सुपूर्द कर दिया। मासूम के सकुशल बरमाद हो जाने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस टीम गिरोह के फरार अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
