मुकेश वर्मा
हरिद्वार । सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसमें कुछ लोग एक युवक को रस्सी से हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नूतन निवासी बिजनौर और रोबिन निवासी मंगलौर हरिद्वार को हिरासत में ले लिया।
दोनों रोडीबेल वाला मैदान स्थित पार्किग के कर्मचारी है। जिनका युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसपर दोनों पार्किग कर्मियों ने युवक को बांध कर डण्डे से पीटा गया। इस घटना का वीडियों वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैदकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पार्किग संचालक द्वारा कर्मचारियों का सत्यापन ना करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ भी कार्यवाही की गई है।
