♦श्यामपुर पुलिस ने हंगामा करते हुए लोगों में दहशत फैला रहे गैंग के पांच दबोचे
♦पुलिस मकडा गैंग से जुडे अन्य युवकों की शिनाख्त के प्रयास कर उनकी तलाश में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पिल्ला गैंग व बैंगन गैंग के बाद अब मकडा गैंग पुलिस के लिए सिर दर्द बनकर उभरा है। थाना श्यामपुर पुलिस ने क्षेत्र में लाठी-डण्डों से लैंस होकर हंगामा करते हुए दहशत फैलाने वाले मकडा गैंग के पाच सदस्यो को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने लोगों में अपनी पहचान बनाने व खौफ पैदा करने के लिए अपने वाहनों पर मकडा चिंह लगाकर उसका इस्तेमाल किया जा रहा था। गैंग द्वारा क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस दबोचे गये पांचों सदस्यों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब मकडा गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान के प्रयास करते हुए उनकी तलाश में जुट गयी है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना श्यामपुर पुलिस को बीती शाम सूचना मिली कि ग्राम गाजीवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल एवं कारों में सवार कुछ युवक संगठित होकर लाठी-डंडों से लैस होकर झगड़ा करते हुए हुड़दंग मचा रहे है। जिससे क्षेत्र की शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हुडदंग मचाते हुए झगडा कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक नहीं माने और पुलिस की मौजुदगी में ही लाठी डण्डों के बल पर झगडना जारी रखा।
उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पांच युवकों मोहित, देव, सन्नी, परवेज और योगेश निवासीगण श्यामपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। युवक मकडा गैंग जुडे हैं जोकि क्षेत्र में हंगामा करते लोगों में दहशत फैला रहे थे। इस गैंग ने अपने सोशल अकांउट पर लाठी डण्डों से लैस होकर रिल बनाकर अपलोड कर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। गैंग से जुडे युवकों द्वारा अपने-अपने वाहनों पर मकडा चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। वहीं पुलिस अब इस गैंग के अन्य युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
